Ace your BPSC TRE 4.0 exam with our specialized Hindi practice series. Access and download the essential BPSC TRE 4.0 Hindi questions and detailed answers in PDF format below.
BPSC TRE 4.0 Hindi Section
The Hindi section of the BPSC TRE 4.0 exam is designed to evaluate your linguistic proficiency and subject knowledge. The syllabus typically covers advanced Hindi grammar, vocabulary, reading comprehension, writing proficiency, and key literary works. A thorough grasp of these topics is essential to demonstrate high-level communication and pedagogical skills in Hindi.
| BPSC TRE 4.0 Hindi Section | |
| Name of Exam | BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026 |
| BPSC TRE 4.0 Exam Date | Check Here |
| Conducting Body | Education Department of Bihar |
| Category | Syllabus and Exam Pattern |
| Vacancy | Primary, Middle School, Secondary, and Higher Secondary Teachers |
| Subject | Hindi |
| Exam | Part I -Language Section, Part III- Hindi as Subject Concerned |
| Marks | Part I -15 Marks, Part III- 80 marks |
| Exam Mode | MCQ |
| Subject Concerned Syllabus | Based on SCERT/NCERT Books |
BPSC TRE 4.0 Hindi Question and Answer, Download PDF
We have compiled 50 high-yield practice questions to aid your revision. Use the direct link provided below to download your comprehensive BPSC TRE 4.0 Hindi question and answer PDF for free.
Download BPSC TRE 4.0 Hindi Practice Questions & Answers PDF
BPSC TRE 4.0 Hindi Question and Answer
Q1. निम्न में से किस विकल्प में दिए गए शब्द परस्पर पर्यायवाची हैं?
(a) वसन, सरोज
(b) अरण्य, विपिन
(c) तड़ित, पट
(d) भुजंग, कुंतल
Q2. ’अन्तेवासी’, किस वाक्यांश के लिए प्रयुक्त होगा?
(a) अंत तक रहने वाला
(b) गुरु के समीप रहने वाला शिष्य
(c) अन्य स्थान पर रहने वाला
(d) किसी विद्या को अंत तक पढ़ने वाला
Q3. ‘जिसके पास कुछ न हो’, वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है-
(a) धनेच्छु
(b) अकिंचन
(c) जिगीषा
(d) तितीर्षा
Q4. ‘तिरस्कृत’ का सही संधि-विच्छेद है –
(a) तीर + कृत
(b) तिर + सकृत
(c) तिरः + कृत
(d) तीर: + कृत
Q5. निम्नलिखित में से सही संधियुक्त शब्द कौन सा है?
(a) अकिंचन = अकिन + चन
(b) यशोभिलाषा = यश: + अभिलाषा
(c) अहंकार = अहन + कार
(d) वयोवृद्ध = वयो + वृद्ध
Q6. इनमें से किस वाक्य में ‘अकर्मक क्रिया’ प्रयुक्त हुई है?
(a) लड़का पढ़ रहा है
(b) राधा नाच रही है
(c) अंकित टीवी देख रहा है
(d) राधा नाचती है
Q7. ‘पाप’, ‘पातक’ किस शब्द के अनेकार्थी हैं:
(a) अघट
(b) अग्रिम
(c) अघ
(d) अचर
Q8. निम्नलिखित में से किस सामासिक शब्द का विग्रह सही है?
(a) चतुर्भुज = चार हैं भुजाएँ जिसकी
(b) पंचमणि = बहुमूल्य मणि
(c) पथभ्रष्ट = पथ के लिए भ्रष्ट
(d) महादेव = सबसे बड़ा देव
Q9. ‘रामचंद्रिका’ के रचनाकार हैं-
(a) भूषण
(b) केशवदास
(c) रहीम
(d) हरिऔध
Q10. निम्नलिखित में से किस वाक्य में विशेषण प्रयुक्त हुआ है?
(a) टोकरी में मीठे संतरे हैं
(b) वह गुलाब के फुल लाया है
(c) गुलाब के फुल मुझे पसंद हैं
(d) लड़का आया है
Answer Key & Explanations
S1. Ans. (b)
Sol. ‘अरण्य’, विपिन, ‘वन’ के पर्यायवाची हैं।
S2. Ans. (b)
Sol. ’अन्तेवासी’- गुरु के समीप रहने वाला शिष्य।
S3. Ans. (b)
Sol. अकिंचन -जिसके पास कुछ न हो। तितीर्षा -तैर कर पार जाने की इच्छा। जिगीषा – जीतने, दमन करने की इच्छा। धनेच्छु -धन की इच्छा रखने वाला।
S4. Ans. (c)
Sol. सही संधि विच्छेद इस प्रकार हैं, तिरस्कृत= तिरः + कृत।
S5. Ans. (b)
Sol. सही संधि विच्छेद इस प्रकार हैं, अहंकार = अहम् + कार। अकिंचन = अकिम् + चन। वयोवृद्ध = वय: + वृद्ध। यशोभिलाषा = यश: + अभिलाषा।
S6. Ans. (d)
Sol. अकर्मक क्रिया – अकर्मक क्रिया के साथ कर्म नहीं होता है तथा उसका फल कर्ता पर पड़ता है या वह क्रिया जिनको करने के लिए कर्म की आवश्यकता नहीं होती, अकर्मक क्रिया कहलाती है।
S7. Ans. (c)
Sol. ‘पाप’, ‘पातक’, ‘अघ’ शब्द के अनेकार्थी हैं। अघ का अर्थ है -पापी, दुष्ट, नीच, खराब।
S8. Ans. (a)
Sol. ‘चतुर्भुज = चार हैं भुजाएँ जिसकी’, इसमें सामासिक शब्द का विग्रह सही है।
S9. Ans. (b)
Sol. ‘रामचंद्रिका’ के रचनाकार हैं- केशवदास।
S10. Ans. (a)
Sol. ‘टोकरी में मीठे संतरे हैं’ वाक्य में विशेषण का प्रयोग हुआ है।